मुंबईः मरीज की मौत के बाद परिजनों ने नायर अस्पताल के तीन रेजिडेंट डॉक्टरों पर किया हमला
By भाषा | Published: July 15, 2019 05:02 AM2019-07-15T05:02:45+5:302019-07-15T05:02:45+5:30
गंभीर रूप से बीमार राजकिशोर दीक्षित (50) की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शाम को उनके परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला किया
मुंबई, 14 जुलाईः मध्य मुंबई में नगर निगम संचालित नायर अस्पताल के तीन रेजिडेंट डॉक्टरों पर रविवार को एक मरीज के परिजनों ने हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से बीमार राजकिशोर दीक्षित (50) की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शाम को उनके परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला किया।
उन्होंने बताया, ‘‘जैसे ही चिकित्सकों ने मरीज को मृत घोषित किया, तभी उनके 13 से 15 रिश्तेदारों ने वार्ड संख्या 23 में अफरा-तफरी मचा दी और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने सुरक्षा गार्डों के साथ-साथ डॉक्टरों पर भी हमला कर दिया।’’ उनके परिजनों ने अस्पताल के संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया।
Mumbai: Relatives of a 49-year-old patient, admitted at Nair Hospital, allegedly abused & attacked 3 resident doctors, security guards & vandalised hospital property, after he died y'day. FIR has been registered & case has been taken up by Agripada Police Station. #Maharashtrapic.twitter.com/dpw7UE4bCf
— ANI (@ANI) July 14, 2019