मुंबई: ग्रांट रोड इलाके के एक इमारत में लगी भीषण आग में एक की मौत, 6 लोगों ने की दम घुटने की शिकायत

By भाषा | Published: October 13, 2019 07:42 PM2019-10-13T19:42:21+5:302019-10-13T19:42:48+5:30

घटना में छह लोगों ने दम घुटने की शिकायत की, जबकि एक दमकल कर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इमारत से लगभग दस लोगों को बचाया गया।

Mumbai: Six people complained of suffocation, one killed in a fierce fire in a building in Grant Road area | मुंबई: ग्रांट रोड इलाके के एक इमारत में लगी भीषण आग में एक की मौत, 6 लोगों ने की दम घुटने की शिकायत

मुंबई: ग्रांट रोड इलाके के एक इमारत में लगी भीषण आग में एक की मौत, 6 लोगों ने की दम घुटने की शिकायत

मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में पांच मंजिल की एक व्यावसायिक इमारत में रविवार सुबह को भीषण आग लग गई, जिसमें 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में छह लोगों ने दम घुटने की शिकायत की, जबकि एक दमकल कर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इमारत से लगभग दस लोगों को बचाया गया।

दमकल विभाग को सुबह करीब छह बजे ‘आदित्य आर्केड’ इमारत में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस के साथ दमकल विभाग का दल मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही आग लगी, परिसर में धुआं भर गया।

वहां मौजूद लोगों में से कुछ ने दम घुटने की शिकायत की। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तम कुमार नामक व्यक्ति को सीढ़ी के पास बेहोशी की हालत में पाया गया और उसे पास के नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘एक दमकलकर्मी सहित पांच व्यक्तियों ने दम घुटने की शिकायत की, जबकि बचाव अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी के हाथ पर चोटें आईं। सभी छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया।’’

इन छह में से तीन व्यक्तियों- दिलीप चौधरी (40), अशोक चौधरी (23) और भरत चौधरी (23) को दम घुटने की शिकायत के बाद सरकारी जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘उन सभी की हालत स्थिर है।’’ मुख्य अग्निशमन अधिकारी पी एस राहंगदले ने कहा, ‘‘दमकलकर्मी सुधन गोरे ने भी दम घुटने की शिकायत की, जबकि दमकलकर्मी नंदकुमार वायल के बाएं हाथ में चोट के निशान थे। उन्हें आगे के इलाज के लिए नायर अस्पताल भेजा गया।’’

उन्होंने बताया ‘‘आग की सूचना सुबह छह बजकर छह मिनट पर मिली। यह स्तर-4 की आग थी। आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान जारी है। अभी तक किसी की जान जाने की सूचना नहीं है।’’ अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन अभियान में 150 कर्मचारी लगे हुये थे। 

Web Title: Mumbai: Six people complained of suffocation, one killed in a fierce fire in a building in Grant Road area

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे