मुंबई में बारिश के कहर से थमने लगी रफ्तार, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 3, 2018 11:45 AM2018-07-03T11:45:46+5:302018-07-03T18:44:54+5:30

मुंबई में सोमवार (2 जुलाई ) शाम से लगातार हो रही बारिश हो रही है जिस कारण से जनजीवन पर खासा प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है।

mumbai rain water logging local train weather updates | मुंबई में बारिश के कहर से थमने लगी रफ्तार, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

मुंबई में बारिश के कहर से थमने लगी रफ्तार, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

मुंबई, 3 जुलाई:  मुंबई में सोमवार (2 जुलाई ) शाम से लगातार हो रही बारिश हो रही है जिस कारण से जनजीवन पर खासा प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी मुंबई और ठाणे में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना है।

 लोकल कई रूट्स पर लोकल ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। वहीं, बारिश के कारण कई जगहों में जल भराव हो गया है। कभी न थमने वाले डिब्बावाला ने भी मंगलवार के लिए अपनी सेवाओं को रोक दिया है। असोसिएशन के प्रवक्ता ने बताया कि अंधेरी स्टेशन पर ब्रिज का हिस्सा गिरने के कारण कई डिब्बावाल फंसे हुए हैं। इसलिए आज सेवाओं को बंद रखा जाएगा।  अंधेरी ईस्ट से वेस्ट को जोड़ने वाला गोखले ब्रिज गिरने से लोकल सेवाएं बाधित हुई हैं।




खबर के अनुसार बांद्रा और अंधेरी के बीच हार्बर लाइन सेवाओं पर असर पड़ा है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बांद्रा या हार्बर लाइन पर लोकल चल रही हैं। अंधेरी स्टेशन पर स्लो और फास्ट, दोनों लोकल बंद हो गई हैं।  इतना ही नहीं मुंबई पुलिस ने बारिश के कारण बाधित हुए ट्रैफिक को लेकर अपटेड जारी किया है। एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक मिल सकता है। ठाणे में भारी बारिश के कारण एक हाउसिंग सोसाइटी की चाहरदीवारी गिरने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि कल मध्य रात्रि के करीब शहर के घोडबंदर मार्ग के पाटलीपाडा इलाके में एक सोसाइटी की 30 फुट लंबी दीवार आस पास के मकानों पर गिर गई। उन्होंने बताया कि इससे प्रकाश सखाराम वावले की घटनास्थल पर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 29 वर्षीय एक महिला और 10 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कदम ने बताया कि चाहरदीवारी के बगल से लगे चार घरों को नुकसान पहुंचा है व हीं दुर्घटनास्थल के नजदीक स्थित पांच घरों को खाली करा लिया गया है।

मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास गोखले फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिर गया है। फुटओवर ब्रिज गिरने की वजह से छह लोगों को चोटें आई हैं। अंधेरी-विरार और अंधेरी से विले पार्ले के बीच सभी लोकल रेल सेवा रोक दी गई है। खबर के मुताबिक ये हादसा सुबह साढ़े सात बजे हुई है। फिलहाल मौके पर मुंबई फायर बिग्रेड की चार गाड़ी मौजूद है और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की (एनडीआरएफ) टीम भी मौजूद है।

Web Title: mumbai rain water logging local train weather updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे