Mumbai rains: मुंबई में रात से लगातार भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, हाइटाइड का भी खतरा

By स्वाति सिंह | Published: August 4, 2020 08:33 AM2020-08-04T08:33:13+5:302020-08-04T09:11:19+5:30

बृहन्मुंबई नगर निगम ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई में मंगलवार दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर हाइटाइड आने की संभावना है जिसके चलते समुद्र में 4.51 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। लोगों को सलाह दी गयी है कि वह समुद्र तटों और अन्य निचले इलाकों से दूर रहे।

Mumbai Rain Updates : Heavy Rain In City Leads To Waterlogging; red alert in city for two days | Mumbai rains: मुंबई में रात से लगातार भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, हाइटाइड का भी खतरा

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर यातायात पर भी पड़ रहा है।

Highlightsमहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देर रात से काफी तेज बारिश हे रही हैमौसम विभाग ने मंगलवार से अगले दो दिन तक भारी बारिश होने की आशंका के चलते बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्लीःमहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देर रात से काफी तेज बारिश हे रही है, जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले दो दिन तक भारी बारिश होने की आशंका के चलते बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुंबई और राज्य के कुछ अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

यहां पिछले 10 घंटों में 230 मिमी से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई में मंगलवार दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर हाइटाइड आने की संभावना है जिसके चलते समुद्र में 4.51 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। लोगों को सलाह दी गयी है कि वह समुद्र तटों और अन्य निचले इलाकों से दूर रहे। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर यातायात पर भी पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में आज के लिए भारी बारिश के अपने पूर्वानुमान को बदलकर अत्यधिक भारी बारिश कर दिया है और इसके मद्देनजर आज रेड अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान का मतलब है कि मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पुणे और रत्नागिरी में अगले 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को भी सलाह दी है कि वे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी तट पर गहरे समुद्र में नहीं जाएं। आईएमडी के ओडिशा केंद्र ने कहा कि मंगलवार को बंगाल की उत्तरी खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इससे राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने मछुआरों को छह अगस्त तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है क्योंकि 50 किमी प्रति घंटे तक की गति वाली हवाएं चल सकती हैं। 

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश 

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है जहां अभी तक मानसून बहुत सक्रिय नहीं रहा है। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों-दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में उमस भरा मौसम बना हुआ है। इन राज्यों में पिछले सप्ताह मानसून सक्रिय था। यह अब दक्षिण की ओर बढ़ गया है। यह अभी राजस्थान में गंगानगर और पिलानी, मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के बांदा, पश्चिम बंगाल के बहरामपुर आदि क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है। इसकी वजह से राजस्थान के कई क्षेत्रों में रविवार से मानसून की बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया। जयपुर में एक कार पानी में फंस गयी। स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को बचाया। 

इस बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राज्य के 15 जिलों के 800 से अधिक गांव सरयू और राप्ती नदियों में आयी बाढ़ के कारण पानी में घिर गए हैं। उन्होंने कहा कि गोंडा, आजमगढ़ में तटबंध टूट गए हैं और उन्हें ठीक करने की कोशिश की जा रही है। असम में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को काफी सुधार हुआ हालांकि एक और व्यक्ति की मौत हो गयी। असम सरकार ने एक बुलेटिन में कहा है कि रविवार से बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या में 4.65 लाख की कमी आई है लेकिन 17 जिलों में लगभग 3.89 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

English summary :
Mumbai Rain Update: Mumbai raining continuously going on since last night due to which many areas have been flooded. At the same time, the Meteorological Department has issued a red alert of rain due to the possibility of heavy rain for the next two days from Tuesday.


Web Title: Mumbai Rain Updates : Heavy Rain In City Leads To Waterlogging; red alert in city for two days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे