मुंबई पुलिस सोमवार को गैंगस्टर रवि पुजारी को अपनी हिरासत में लेगी

By भाषा | Published: February 20, 2021 11:42 PM2021-02-20T23:42:28+5:302021-02-20T23:42:28+5:30

Mumbai Police will take gangster Ravi Pujari in its custody on Monday | मुंबई पुलिस सोमवार को गैंगस्टर रवि पुजारी को अपनी हिरासत में लेगी

मुंबई पुलिस सोमवार को गैंगस्टर रवि पुजारी को अपनी हिरासत में लेगी

मुंबई, 20 फरवरी कर्नाटक की एक अदालत से मंजूरी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार को हिरासत में लेने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गई। यहां एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भरम्बे ने कहा कि पुजारी को हिरासत में लेने की मुंबई अपराध शाखा की कोशिशों में यह बड़ी कामयाबी है।

पुजारी वर्तमान में कर्नाटक में जेल में बंद है। इससे पहले वह पिछले कई वर्षों से फरार था। उसे पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था।

एक अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा का जबरन वसूली निरोधक प्रकोष्ठ पुजारी को 21 अक्टूबर 2016 को विले पार्ले में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार करेगी।

अधिकारी ने बताया कि पुजारी के सात सहयोगी पहले से ही इस मामले में जेल में बंद हैं, जबकि वह फरार था।

मूल रूप से कर्नाटक के उडुपी के रहने वाला पुजारी विदेश से जबरन वसूली का रैकेट चलाता था, जिसमें व्यवसायियों, फिल्मी हस्तियों आदि को निशाना बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai Police will take gangster Ravi Pujari in its custody on Monday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे