कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख्स गुजरात से गिरफ्तार
By कोमल बड़ोदेकर | Published: July 5, 2018 02:57 PM2018-07-05T14:57:51+5:302018-07-05T15:10:04+5:30
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले शख्स को गुजरात से गिफ्तार कर लिया गया। गुजरात के अहमदाबाद शहर से गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम गिरीश है।
नई दिल्ली, 5 जुलाई। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले शख्स को गुजरात से गिफ्तार कर लिया गया। गुजरात के अहमदाबाद शहर से गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम गिरीश है। बीते दिनों भगवान राम के नाम के एक ट्विटर यूजर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए उनकी बेटी से रेप करने की बात कही थी।
इसके बाद प्रियंका ने इस उसे दो टूक जवाब देते हुए मुंबई पुलिस से कार्रवाई कर शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने फर्जी ट्विटर अकाउंट चलाने वाले शख्स की पहचान गिरीश के रूप में की और उसे अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया।
Mumbai Police arrests a man from Ahmedabad, on charges of threatening Congress spokesperson Priyanka Chaturvedi via Twitter. (File pic) pic.twitter.com/ZpZN1b7oAs
— ANI (@ANI) July 5, 2018
बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को बीते दिनों मंदसौर रेप मामले में अपनी बात रखने पर एक फर्जी यूजर ने उनकी बेटी का रेप करने की धमकी दी थी। प्रियंका चतुर्वेदी को ये धमकी मध्य प्रदेश के मंदसौर मामले में वायरल हो रहे एक फर्जी संदेश को लेकर मिली थी।
इससे पहले इस मामले में गृह मंत्रालय ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीते मंगलवार को इस मामले में ट्विटर से ट्वीट करने वाले का ब्योरा मंगा था और मुंबई पुलिस से मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे।