पीएनबी घोटाला: मुंबई की अदालत ने नीरव मोदी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया

By विनीत कुमार | Published: December 5, 2019 12:24 PM2019-12-05T12:24:34+5:302019-12-05T12:45:18+5:30

Mumbai: Nirav Modi declared a fugitive economic offender under Fugitive Economic Offenders Act by PMLA court | पीएनबी घोटाला: मुंबई की अदालत ने नीरव मोदी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया

नीरव मोदी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित (फाइल फोटो)

Highlightsनीरव मोदी को मुंबई की एक अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कियासंपत्तियों को जब्त करने का आदेश बाद में दिया जाएगा, पीएनबी घोटाले का है मामला

मुंबई की एक अदालत ने दो अरब डॉलर से अधिक के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में गुरुवार को मुख्य आरोपी नीरव मोदी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया। उसकी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश बाद में दिया जाएगा। 

इस तरह विजय माल्या के बाद नीरव मोदी दूसरे ऐसे बिजनेसमैन हैं जिन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है। ईडी की याचिका पर नये भगोड़ा आर्थिक अपराधी एक्ट के तहत उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया। ये एक्ट पिछले साल अगस्त में अस्तित्व में आया था। पीएनबी घोटाला मामले में नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी हैं।



 

English summary :
A Mumbai court on Thursday declared Nirav Modi, the prime accused in the Punjab National Bank (PNB) scam case worth over two billion dollars, a fugitive economic offender. The order to seize his assets will be given later.


Web Title: Mumbai: Nirav Modi declared a fugitive economic offender under Fugitive Economic Offenders Act by PMLA court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे