मुंबई: केईएम रेजिडेंट डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लिया, हुई मौत

By भाषा | Published: November 16, 2019 07:31 PM2019-11-16T19:31:54+5:302019-11-16T19:31:54+5:30

शुक्रवार रात को जब वह अपने कमरे में नहीं लौटे तो उनके सहपाठियों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। शनिवार सुबह उनका शव छात्रावास की छत पर पाया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है हालांकि शुरुआती जांच से यह पता चलता है कि उन्होंने खुद जहरीले पदार्थ का इंजेक्शन लिया था।

Mumbai: KEM resident doctor injects poisonous injection, dies | मुंबई: केईएम रेजिडेंट डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लिया, हुई मौत

मुंबई: केईएम रेजिडेंट डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लिया, हुई मौत

मध्य मुंबई के परेल में सरकारी केईएम अस्पताल के 28 वर्षीय एक रेजिडेंट डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लेकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि प्रणय जायसवाल का शव शनिवार सुबह अस्पताल परिसर के अंदर उनके छात्रावास के कमरे की छत पर पाया गया।

उन्होंने बताया कि जायसवाल अमरावती के रहने वाले थे और वह मास्टर्स के अंतिम वर्ष के छात्र थे। बताया जाता है कि पिछले छह महीने से अधिक समय से वह अवसाद में चल रहे थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले तीन साल से वह छात्रावास में रह रहे थे।

शुक्रवार रात को जब वह अपने कमरे में नहीं लौटे तो उनके सहपाठियों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। शनिवार सुबह उनका शव छात्रावास की छत पर पाया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है हालांकि शुरुआती जांच से यह पता चलता है कि उन्होंने खुद जहरीले पदार्थ का इंजेक्शन लिया था। भोईवाड़ा पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया, ‘‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से अधिक स्पष्टता आयेगी। मामले में हमारी जांच जारी है। हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।’’ 

Web Title: Mumbai: KEM resident doctor injects poisonous injection, dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई