Bharat Bandh: मुंबई में CAA के खिलाफ भारत बंद का दिख रहा असर, बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 29, 2020 09:34 AM2020-01-29T09:34:30+5:302020-01-29T09:37:07+5:30

मुंबई में CAA, NRC के खिलाफ प्रदर्शन का असर दिख रहा है। यहां पर कुछ दलित संगठनों ने बंद बुलाया है और मुंबई लोकल ट्रेन को रोक दिया है।

Mumbai: India bandh against CAA, Bahujan Kranti Morcha members block railway track | Bharat Bandh: मुंबई में CAA के खिलाफ भारत बंद का दिख रहा असर, बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक

मुंबई में दिख रहा है भारत बंद का असर (एएनआई फोटो)

Highlightsप्रदर्शनकारियों के द्वारा लोकल ट्रेन को रोके जाने की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारी और आम लोगों के बीच झड़प भी हो गई।

मुंबई में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बंद का असर दिख रहा है। बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने मुंबई में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है। दरअसल, दलित संगठनों द्वारा सीएए के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया गया है।  

 

बता दें कि मुंबई में CAA, NRC के खिलाफ प्रदर्शन का असर दिख रहा है। यहां पर कुछ दलित संगठनों ने बंद बुलाया है और मुंबई लोकल ट्रेन को रोक दिया है। प्रदर्शनकारियों के द्वारा लोकल ट्रेन को रोके जाने की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस वक्त दफ्तर जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से प्रदर्शनकारी और आम लोगों के बीच झड़प भी हो गई।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। सीएए के खिलाफ बुधवार को कुछ संगठनों ने भारत बंद का एलान किया जिसके बाद से देश भर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को भी पूरे दिन ट्विटर पर #कल_भारत_बंद_रहेगा ट्रेंड कर रहा था और लोगों को इसमें हिस्सा लेने के लिए कहा जा रहा था। बंद का आह्वान बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया है। 

इसी कड़ी में देहरादून में भी बंद रखने का आह्वान किया गया। शहर काजी मुहम्मद अहमद कासमी ने लोगों से विरोधस्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर को पांच जोन और 11 सेक्टर में बांटा है। देहरादून में तंजीम-ए-रहनुमा-ए-मिल्लत की तरफ से अनुरोध किया गया है कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में अपने कारोबार बंद कर दुआएं करे कि अल्लाह सरकार को इस काले कानून को वापस लेने की तौफीक दे।

 

English summary :
Mumbai: India bandh against CAA, Bahujan Kranti Morcha members block railway track


Web Title: Mumbai: India bandh against CAA, Bahujan Kranti Morcha members block railway track

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे