मुंबई में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मुख्यमंत्री शिंदे ने स्थिति का जायजा लिया, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Published: July 5, 2022 07:10 PM2022-07-05T19:10:24+5:302022-07-05T19:11:38+5:30
Mumbai: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छह जिलों के प्रशासन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निवासियों को स्थानांतरित करने की तैयारी करने का निर्देश दिया है।

शहर के प्रमुख इलाकों में बड़े पैमाने पर जलजमाव की खबर है।
मुंबईः मुंबई में भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी आपदा प्रबंधन कक्ष का दौरा किया और यहां भारी बारिश के बाद की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों से बातचीत की और हर कदम उठाने को कहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। क्योंकि मंगलवार को शहर और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई है। रेल सेवा और सड़क यातायात बाधित रहा। शहर के प्रमुख इलाकों में बड़े पैमाने पर जलजमाव की खबर है।
#WATCH | Mumbai: Maharashtra CM Eknath Shinde visits BMC Disaster Management Room and takes a stock of the situation following heavy rainfall here. pic.twitter.com/hfDvuGyXqJ
— ANI (@ANI) July 5, 2022
भारी बारिश के कारण मंगलवार को मुंबई के उत्तर-पश्चिम हिस्से में चार मुख्य मार्गों को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गोलिबार, मिलन, अंधेरी और मलाड नाम के ये भूमिगत मार्ग उत्तर-पश्चिमी उपनगरों के पूर्व और पश्चिम हिस्सों को जोड़ते हैं, जो कि पश्चिमी रेलवे पटरियों से विभाजित होते हैं।
Heavy Rains Inundate Mumbai, Normal Life Hit As Road & Rail Traffic Get Affected #MumbaiRains
— ABP LIVE (@abplive) July 5, 2022
See Pics: https://t.co/7pEUGlMt0tpic.twitter.com/h90Xiixn9J
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वर्तमान में इन चार मार्गों के बंद होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया गया। बारिश के कारण कई स्थानों पर यातायात जाम हो गया है, जिससे वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नज़र आए।’’
People walk on waterlogged street near Andheri Subway at Andheri in Mumbai.
— Hindustan Times (@htTweets) July 5, 2022
(Photos: Vijay Bate/ HT Photos)
Track updates: https://t.co/LJJ1lbUouj#MumbaiRainspic.twitter.com/CSQkqOzWul
अधिकारी ने बताया कि बोरीवली के चामुंडा सर्कल में एक ऑटोरिक्शा के पलट जाने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि सांताक्रूज में कलिना विश्वविद्यालय के पास कुर्ला जाने के रास्ते में वाहनों को बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था।