मुंबई: बुर्जगु महिला के घर से एक लाख रूपये से अधिक के सामान की चोरी के आरोप में युवती गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 16, 2021 03:50 PM2021-06-16T15:50:55+5:302021-06-16T15:50:55+5:30

Mumbai: Girl arrested for stealing goods worth more than one lakh rupees from bourgeois woman's house | मुंबई: बुर्जगु महिला के घर से एक लाख रूपये से अधिक के सामान की चोरी के आरोप में युवती गिरफ्तार

मुंबई: बुर्जगु महिला के घर से एक लाख रूपये से अधिक के सामान की चोरी के आरोप में युवती गिरफ्तार

मुंबई, 16 जून महानगर के पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र अंधेरी में एक बुजुर्ग महिला के घर से एक लाख रूपये से अधिक की बेशकीमती चीजें कथित रूप से लूटने के मामले में 24 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने 62 साल की एक महिला के घर से बेशकीमती चीजें चुराने के मामले में मंगलवार को अंधेरी (पश्चिम) के चार बंगला इलाके से एकता प्रमोद आनंद को पकड़ा। आरोपी लड़की बुजुर्ग महिला के घर में किराये पर रहती थी। बुजुर्ग महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी कि आरोपी पिछले महीने उनके घर से सोने के गहने, नकदी और दो मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और उस ऑटोरिक्शा का पता लगाया जिससे महिला भागी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.63 लाख रूपये के चुराये हुए सामान बरामद किये हैं।

अधिकारी के अनुसार पिछले तीन साल से मुंबई में रह रही एकता प्रमोद आनंद बिहार की रहने वाली और वह अपने को डांसर बताती है। चोरी के इस प्रकरण को लेकर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai: Girl arrested for stealing goods worth more than one lakh rupees from bourgeois woman's house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे