मुंबई: लोकमान्य तिलक रोड पर चार मंजिला इमारत ढही, दमकल वाहन के साथ राहत बचाव में जुटा प्रशासन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 20, 2019 11:32 AM2019-09-20T11:32:51+5:302019-09-20T11:32:51+5:30

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि यह चार मंजिला इमारत महानगर के दक्षिणी हिस्से में मुंबई पुलिस मुख्यालय के पास लोकमान्य तिलक मार्ग पर स्थित है।

Mumbai: four-storied building at Lokmanya Tilak Road collapses rescue opration uderway | मुंबई: लोकमान्य तिलक रोड पर चार मंजिला इमारत ढही, दमकल वाहन के साथ राहत बचाव में जुटा प्रशासन

मुंबई: लोकमान्य तिलक रोड पर चार मंजिला इमारत ढही, दमकल वाहन के साथ राहत बचाव में जुटा प्रशासन

मुंबई में खाली हिमारत का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह ढह गया हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। महानगरपालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि यह चार मंजिला इमारत महानगर के दक्षिणी हिस्से में मुंबई पुलिस मुख्यालय के पास लोकमान्य तिलक मार्ग पर स्थित है।

उन्होंने कहा कि ‘अहमद’ नामक इमारत का एक हिस्सा जर्जर स्थिति में था और उसे पहले ही खाली करा लिया गया था। यह हिस्सा सुबह करीन पौने ग्यारह बजे ढह गया।

अधिकारी ने कहा, “इमारत काफी पुरानी थी और अधिकारियों ने पहले ही उसमें रहने वालों से इमारत खाली करा ली थी। इसलिए कोई भी घायल नहीं हुआ।” उन्होंने कहा, “मलबे को साफ करने के लिए विभिन्न एजेंसियों को काम पर लगाया गया है।”

 

Web Title: Mumbai: four-storied building at Lokmanya Tilak Road collapses rescue opration uderway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई