मुंबई में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरी, 11 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Published: June 10, 2021 07:22 AM2021-06-10T07:22:54+5:302021-06-10T07:35:46+5:30

मुंबई में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने के बाद भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। देर रात एक इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है।

Mumbai Building collapsed in Malad West many feared died amid heavy rain | मुंबई में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरी, 11 लोगों की मौत

मुंबई में तेज बारिश से गिरी 4 मंजिला इमारत (फोटो-एएनआई)

Highlightsमुंबई के मलाड वेस्ट की घटना, न्यू कलेक्टर कंपाउंड में गिरी इमारतबीएमसी के अनुसार सर्च ऑपरेशन और बचाव कार्य गुरुवार सुबह भी जारीघटना के बाद आसपास के तीन इमारतों को भी जर्जर बताते हुए उन्हें खाली कराया गया है

मुंबई: मुंबई के मलाड वेस्ट में बुधवार देर रात न्यू कलेक्टर कंपाउंड में एक 4 मंजिला इमारत गिरने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी के अनुसार सर्च ऑपरेशन और बचाव कार्य अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार 8 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हदसा बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। इमारत जिस समय ढही उस समय बच्चों और महिलाओं समेत कुछ लोग इमारत के अंदर थे। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और मलबे में फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वहीं, आसपास की तीन और इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। इनकी हालत भी जर्जर बताई जा रही है। वहीं महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख के अनुसार भारी बारिश के कारण ये इमारत गिरी।