मुंबई में राहुल गांधी के खिलाफ थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत, ये है मामला 

By रामदीप मिश्रा | Published: June 24, 2019 10:11 AM2019-06-24T10:11:53+5:302019-06-24T10:11:53+5:30

वकील अटल बिहारी दुबे ने राहुल गांदई के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। दरअसल, राहुल ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेना की ‘डॉग यूनिट’ के योग कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थी।

Mumbai: A lawyer Atal Bihari Dubey has filed a complaint against Congress President Rahul Gandhi | मुंबई में राहुल गांधी के खिलाफ थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत, ये है मामला 

File Photo

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेना की 'डॉग यूनिट' के योग कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर करते हुए सरकार पर तंज कसने को लेकर दर्ज करवाई गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, वकील अटल बिहारी दुबे ने राहुल गांदई के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। दरअसल, राहुल ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेना की ‘डॉग यूनिट’ के योग कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थी। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा था।



राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि यह ‘न्यू इंडिया’ है। उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की थीं उनमें ‘डॉग यूनिट’ से जुड़े जवानों के साथ खोजी कुत्ते भी योगासन की मुद्रा में नजर आ रहे थे। 


उनके ट्वीट करते ही यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया था और उन पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही साथ राजनीति भी गर्मा गई थी और सेना के शौर्य पर आक्रमण करना बताया गया था। सेना से जोड़कर देखे गए राहुल के ट्वीट पर ही मामला दर्ज करवाया गया है।  

Web Title: Mumbai: A lawyer Atal Bihari Dubey has filed a complaint against Congress President Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे