यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, SGPGI कराए गए भर्ती, हालत स्थिर

By रामदीप मिश्रा | Published: November 13, 2019 08:51 PM2019-11-13T20:51:24+5:302019-11-13T20:51:24+5:30

एसजीपीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अमित अग्रवाल ने बताया कि मुलायम सिंह यादव SGPGI में पेट में दर्द की शिकायत के साथ भर्ती हुए हैं। उनकी स्थिति सामान्य है।

Mulayam Singh Yadav is admitted to SGPGI with a complaint of stomach ache | यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, SGPGI कराए गए भर्ती, हालत स्थिर

File Photo

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत के चलते बुधवार को एसजी पीजीआई में भर्ती कराया गया। मुलायम सिंह यादव की जांच चल रही है और उनकी हालत स्थिर है। 

एसजीपीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अमित अग्रवाल ने बताया कि मुलायम सिंह यादव SGPGI में पेट में दर्द की शिकायत के साथ भर्ती हुए हैं। उनकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने मुलायम की हालत को स्थिर बताया है।


आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनकी तबीयत इस साल जून में भी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह इस समय यूपी के मैनपुरी से सांसद हैं।  मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक हैं। वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा एक बार भारत के रक्षा मंत्री भी बने थे। 

Web Title: Mulayam Singh Yadav is admitted to SGPGI with a complaint of stomach ache

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे