मुलायम सिंह यादव ने 81 किलो का लड्डू काटकर मनाया अपना ब्रथडे, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

By रामदीप मिश्रा | Published: November 22, 2019 01:54 PM2019-11-22T13:54:56+5:302019-11-22T13:54:56+5:30

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ। वह इस समय यूपी के मैनपुरी से सांसद हैं। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Mulayam Singh Yadav celebrates his birthday by cutting a ladoo weighing 81 kgs | मुलायम सिंह यादव ने 81 किलो का लड्डू काटकर मनाया अपना ब्रथडे, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

Photo ANI

Highlightsसमाजवादी पार्टी (एसपी) के संस्थापक मुलायम सिंह का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उनका जन्मदिन मनाने के लिए विशेष आयोजन किया गया।

समाजवादी पार्टी (एसपी) के संस्थापक मुलायम सिंह का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उनका जन्मदिन मनाने के लिए विशेष आयोजन किया गया, जहां 81 किलो का लड्डू काटा गया। इस दौरान मुलायम सिंह के बेटे व एसपी प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुलायम सिंह यादव ने अपना जन्मदिन 81 किलो वजन के लड्डू को काटकर मनाया। मुलायम का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ। वह इस समय यूपी के मैनपुरी से सांसद हैं। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा एक बार भारत के रक्षा मंत्री भी बने थे। 

मुलायम सिंह यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, समृद्ध एवं सक्रिय जीवन की कामना करता हूँ।'


इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय  मुलायम सिंह जी यादव को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं...परम कृपालु परमात्मा से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा समृद्धि प्रदान करें ऐसी मंगलमय कामना करती हूँ।'

Web Title: Mulayam Singh Yadav celebrates his birthday by cutting a ladoo weighing 81 kgs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे