मप्र: मजदूर और उसके साथियों को खुदाई में 14 कैरेट का हीरा मिला
By भाषा | Published: February 25, 2021 01:27 AM2021-02-25T01:27:49+5:302021-02-25T01:27:49+5:30
पन्ना, 24 फरवरी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बुधवार को एक मजदूर और उसके साथियों को एक खदान में 14.09 कैरेट का एक हीरा मिला। यह खदान इन लोगों ने पट्टे पर ली थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विशेषज्ञों का कहना है कि नीलामी में यह हीरा करीब 70 लाख रुपये में बिक सकता है।
पन्ना जिले के हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि कृष्ण कल्याणपुर गांव के पास स्थित खदान में मजदूर रामप्यारे विश्वकर्मा और उसके साथियों को 14.09 कैरेट का हीरा मिला है।
उन्होंने कहा कि इस हीरे की नीलामी मार्च में की जाएगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।