MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल 542 मतों से जीतीं, कांग्रेस उम्मीदवार शहनाज अंसारी को हराया, भोपाल, सागर, सतना और इंदौर में बीजेपी आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 17, 2022 02:51 PM2022-07-17T14:51:36+5:302022-07-17T14:53:48+5:30

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: भोपाल में महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार मालती राय दूसरे दौर की गणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार विभा पटेल से 13,211 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result BJP candidate Burhanpur Madhuri Patel won 542 votes defeated Congress candidate Shahnaz Ansari BJP ahead in Bhopal Sagar Satna and Indore | MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: बुरहानपुर से भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल 542 मतों से जीतीं, कांग्रेस उम्मीदवार शहनाज अंसारी को हराया, भोपाल, सागर, सतना और इंदौर में बीजेपी आगे

पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार शहनाज अंसारी को 542 मतों के अंतर से हराया।

Highlightsकांग्रेस की निधि जैन से 9,807 मतों से आगे चल रही हैं।कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से 24,380 मतों से आगे चल रहे हैं।खंडवा में भाजपा की महापौर पद की उम्मीदवार अमृता यादव कांग्रेस की आशा मिश्रा से 6,447 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। 

MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर से महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार माधुरी पटेल ने 542 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की कि पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार शहनाज अंसारी को 542 मतों के अंतर से हराया।

अधिकारी ने बताया कि पटेल को 52,823 मत मिल जबकि अंसारी के पक्ष में 52,281 मत पड़े। एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल में महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार मालती राय दूसरे दौर की गणना में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की उम्मीदवार विभा पटेल से 13,211 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।

सागर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी पांचवें दौर के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वी कांग्रेस की निधि जैन से 9,807 मतों से आगे चल रही हैं। सतना में भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार योगेश ताम्रकार नौवें दौर की गणना के बाद कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से 24,380 मतों से आगे चल रहे हैं।

इंदौर में महापौर पद पर भाजपा के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव तीसरे दौर की गिनती के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस के संजय शुक्ला से 14,055 मतों से आगे चल रहे हैं। ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर पद की उम्मीदवार शोभा सिकरवार पांचवें दौर की गणना के बाद भाजपा की समुन शर्मा से 7,281 मतों से आगे चल रही हैं।

सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के महापौर पद की उम्मीदवार रानी अग्रवाल तीसरे दौर के बाद कांग्रेस के अरविंद सिंह चंदेल से 4,744 मतों से आगे चल रही हैं। खंडवा में भाजपा की महापौर पद की उम्मीदवार अमृता यादव कांग्रेस की आशा मिश्रा से 6,447 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। 

Web Title: MP Nagar Nikay Chunav 2022 Result BJP candidate Burhanpur Madhuri Patel won 542 votes defeated Congress candidate Shahnaz Ansari BJP ahead in Bhopal Sagar Satna and Indore

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे