लाइव न्यूज़ :

MP Minister Vijay Shah: मंत्री विजय शाह को फटकार, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर सख्त सुप्रीम कोर्ट, एसआईटी गठित करने का निर्देश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 19, 2025 14:30 IST

MP Minister Vijay Shah: उच्चतम न्यायालय ने कहा कि एसआईटी में एसपी रैंक की एक महिला अधिकारी होगी, पहली स्थिति रिपोर्ट 28 मई तक दाखिल की जाए।

Open in App
ठळक मुद्देआईजी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया। तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया। संवेदनशील होना चाहिए और इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें संवेदनशील होना चाहिए और इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। न्यायालय ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्राथमिकी संबंधी जांच के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया। कोर्ट ने मध्य प्रदेश के डीजीपी को मंगलवार सुबह 10 बजे तक आईजी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि एसआईटी में एसपी रैंक की एक महिला अधिकारी होगी, पहली स्थिति रिपोर्ट 28 मई तक दाखिल की जाए। न्यायालय ने मध्य प्रदेश के मंत्री की माफी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या यह कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए ‘‘मगरमच्छ के आंसू’’ हैं।

 

उच्चतम न्यायालन ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह से कहा कि आपके बयान से पूरा देश शर्मसार है। हमने आपके वीडियो देखे, आप घटिया भाषा का इस्तेमाल करने की कगार पर थे। जन प्रतिनिधि होने के नाते आपको हर शब्द का इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए।

टॅग्स :Madhya Pradeshजम्मू कश्मीरपाकिस्तानसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो