कोरोना वायरस संक्रमण के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की महिला जज का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती

By भाषा | Published: December 13, 2020 02:03 PM2020-12-13T14:03:25+5:302020-12-13T14:24:09+5:30

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की महिला जज का निधन हो गया है। वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं और पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारी भी थी।

MP High Court woman judge dies after Corona virus infection | कोरोना वायरस संक्रमण के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की महिला जज का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती

मध्य प्रदेश की हाई कोर्ट की महिला जज का कोरोना से निधन (फाइल फोटो)

Highlightsमध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ की जस्टिस वंदना कसरेकर का कोरोना से संक्रमण के बाद निधनजस्टिस वंदना कसरेकर 60 साल की थीं और पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थींजस्टिस वंदना को 25 अक्टूबर 2014 को उच्च न्यायालय की न्यायाधीश नियुक्त किया गया था

इंदौर: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ की न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 60 वर्ष की थीं और लम्बे समय से किडनी संबंधी रोग से भी जूझ रही थीं।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ की न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर (60) ने शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। वह पिछले कई दिन से गंभीर हालत में अस्पताल में भती थीं।

उन्होंने बताया, "न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थीं। इसके अलावा, वह लम्बे समय से किडनी संबंधी रोग से भी जूझ रही थीं।"

न्यायमूर्ति कसरेकर के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "इंदौर उच्च न्यायालय में पदस्थ माननीय न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर के निधन का दुःखद समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"

न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने से पहले, कसरेकर उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में ही दीवानी और संवैधानिक मुकदमों की पैरवी करती थीं। फिलहाल वह इंदौर पीठ की इकलौती महिला न्यायाधीश थीं।

उन्हें 25 अक्टूबर 2014 को उच्च न्यायालय की न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल नौ जुलाई 2022 को समाप्त होना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MP High Court woman judge dies after Corona virus infection

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे