Most Tweeted Handles in Entertainment 2019 Female:ट्विटर पर इस साल छाई रहीं सोनाक्षी सिन्हा, जानिए कौन कौन लिस्ट में है शामिल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 10, 2019 04:30 PM2019-12-10T16:30:04+5:302019-12-10T16:30:04+5:30
ट्विटर ने बताया कि एंटरटेनमेंट फिल्ड से महिला कलाकारों में वो कौन से 10 एक्ट्रेस है जो पूरे साल चर्चा होती रही है।
ट्विटर ने आज अलग अलग क्षेत्र के नामों की घोषणा की है। ट्विटर ने उन नामों की घोषणा की जो किसी कारण पूरे साल चर्चा में रहे हैं। ट्विटर ने बताया कि एंटरटेनमेंट फिल्ड से महिला कलाकारों में वो कौन से 10 एक्ट्रेस है जो पूरे साल चर्चा होती रही है।
इस लिस्ट में जो एक्ट्रेस सबसे ऊपर है वह हैं सोनाक्षी सिन्हा। फिल्म दंबग 3 की रिलीज को लेकर काफी एक्साईटेड चल रही हैं। ऐसे में सोनाक्षी पूरे साल सबसे ज्यादा ट्विटर पर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस रही हैं। जबकि अनुष्का शर्मा दूसरे और लता मंगेशकर तीसरे नंबर पर रही।
These women topped the entertainment charts #ThisHappened2019pic.twitter.com/sxR7AW9b5y
— Twitter India (@TwitterIndia) December 10, 2019
सोनाक्षी सिन्हा के इस लिस्ट में टॉप करने की वजह पोसिटिव से ज्यादा नेगेटिव मालूम पड़ती हैं। दरअसल केबीसी में रामायण के सवाल पर गलत जवाब देकर सोनाक्षी जबरदस्त तरीके से ट्रोल हुई। इसके बाद इन दिनों वह दबंग 3 को लेकर चर्चा में हैं।
बिजिल की प्रोड्यूसर अर्चना कलपती चौथे नंबर रही। प्रियंका चोपड़ा जोनस को पांचवा स्थान मिला, छठे नंबर पर आलिया भट्ट, सातवें पर काजल अग्रवाल, आठवें पर सनी लियोनी, नौवें पर माधुरी दीक्षित जबकि दसवें नंबर पर रकुल प्रीत रही।