रांची में मोबाइल वैन के जरिये एक लाख से ज्यादा लोगों को लगाया गया कोविड रोधी टीका

By भाषा | Published: October 14, 2021 12:57 AM2021-10-14T00:57:25+5:302021-10-14T00:57:25+5:30

More than one lakh people were given anti-covid vaccine through mobile van in Ranchi | रांची में मोबाइल वैन के जरिये एक लाख से ज्यादा लोगों को लगाया गया कोविड रोधी टीका

रांची में मोबाइल वैन के जरिये एक लाख से ज्यादा लोगों को लगाया गया कोविड रोधी टीका

रांची, 13 अक्टूबर झारखंड की राजधानी रांची में ‘मोबाइल वैन’ के जरिये एक लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 निरोधक टीकों की खुराक दी गयी है जो राज्य में एक कीर्तिमान है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के मामले में रांची, राज्य के सभी 24 जिलों में सबसे ऊपर है।

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, “रांची में मोबाइल वैन के जरिये एक लाख लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया है। जिले की स्वास्थ्य टीम को बधाई जिन्होंने अवकाश के दिन भी अथक परिश्रम किया।”

रांची में मोबाइल वैन के जरिये टीकाकरण 28 मई को शुरू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than one lakh people were given anti-covid vaccine through mobile van in Ranchi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे