विदेशों से और चिकित्सा राहत सामग्री भारत पहुंची

By भाषा | Published: May 13, 2021 10:51 PM2021-05-13T22:51:25+5:302021-05-13T22:51:25+5:30

More medical relief supplies from abroad reached India | विदेशों से और चिकित्सा राहत सामग्री भारत पहुंची

विदेशों से और चिकित्सा राहत सामग्री भारत पहुंची

नयी दिल्ली, 13 मई भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर विदेशों से चिकित्सा मदद पहुंचने का सिलसिला जारी है और इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, फिनलैंड और यूनान से राहत समग्री पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि 100 आक्सीजन सांद्रक लेकर जापान से दो विमान पहुंचे जबकि दक्षिण कोरिया ने 10,000 रैपिड जांच किट भेजे हैं।

उन्होंने बताया कि इटली से भी 30 ऑक्सीजन सांद्रक, दो वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सा सामग्री भारत पहुंची है।

अधिकारियों ने बताया कि यूनान से पहुंची खेप में 10 पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर शामिल है जबकि जर्मनी ने 176 वेंटिलेटर और 180 ट्रॉली भेजे हैं।

अन्य यूरोपीय देश फिनलैंड ने 324 ऑक्सीजन भरे सिलेंटर और 225 ऑक्सीमीटर भेजे हैं।

ब्रिटिश कंपनी ने भी 1,200 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘ जापान से सहयोग जारी है। 100 ऑक्सीजन सांद्रक लेकर दो विमान जापान से यहां पहुंचे हैं। जापान से दो दिन में चार विमान पहुंचने है जिनमें कुल 200 ऑक्सीजन सांद्रक भेजे गए हैं, हमारे सहयोगी द्वारा लगातार की जा रही मदद की हम प्रशंसा करते हैं।’’

उन्होंने दक्षिण कोरिया द्वारा भेजी गई चिकित्सा सामग्री का भी उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More medical relief supplies from abroad reached India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे