कॅरियर विकल्प के रूप में सेना के बारे में युवाओं में अधिक जागरूकता पैदा की जानी चाहिए: जनरल नरवणे

By भाषा | Published: July 14, 2021 01:12 AM2021-07-14T01:12:36+5:302021-07-14T01:12:36+5:30

More awareness should be created among youth about Army as a career option: Gen Naravane | कॅरियर विकल्प के रूप में सेना के बारे में युवाओं में अधिक जागरूकता पैदा की जानी चाहिए: जनरल नरवणे

कॅरियर विकल्प के रूप में सेना के बारे में युवाओं में अधिक जागरूकता पैदा की जानी चाहिए: जनरल नरवणे

पुणे, 13 जुलाई थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि सशस्त्र बलों के बारे में युवाओं में कॅरियर विकल्प के रूप में अधिक जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है।

महाराष्ट्र एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित लड़कियों के लिए एक सैन्य-उन्मुखी स्कूल, रानी लक्ष्मीबाई मुलिंची सैनिकी शाला के रजत जयंती समारोह में डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए जनरल नरवणे ने कहा कि भारतीय रक्षा बल और सेना विशेष रूप से लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण में विश्वास करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी अधिकारियों और सैनिकों को लैंगिक पहचान की परवाह किए बिना राष्ट्र की सेवा करने और अपने कॅरियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए समान अवसर मिले। महिला अधिकारी भारतीय सेना में विशिष्ट रूप से सेवा दे रही हैं और हमने उन्हें चुनौतीपूर्ण कार्यों में अधिकतम अनुभव देने के लिए कई कदम उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More awareness should be created among youth about Army as a career option: Gen Naravane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे