केरल में समयपूर्व पहुंच सकता है मानसून: मौसम विज्ञान विभाग

By भाषा | Published: May 14, 2021 07:20 PM2021-05-14T19:20:39+5:302021-05-14T19:20:39+5:30

Monsoon may reach Kerala prematurely: Meteorological Department | केरल में समयपूर्व पहुंच सकता है मानसून: मौसम विज्ञान विभाग

केरल में समयपूर्व पहुंच सकता है मानसून: मौसम विज्ञान विभाग

नयी दिल्ली, 14 मई केरल में दक्षिणपश्चिम मानसून समयपूर्व 31 मई को पहुंच सकता है। आमतौर पर राज्य में मानसून एक जून को आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से बताया गया, ‘‘इस वर्ष दक्षिणपश्चिम मानसून केरल में 31 मई को पहुंच सकता है।’’

भारतीय मानसून क्षेत्र में, मानसून की शुरुआती बारिश दक्षिण अंडमान सागर से होती है और उसकी बाद मानसूनी हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ती हैं।

मानसून की नई सामान्य तारीखों के मुताबिक दक्षिणपश्चिम मानसून 22 मई के आसपास अंडमान सागर में पहुंचेगा।

विभाग ने इस वर्ष मानसून सामान्य रहने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Monsoon may reach Kerala prematurely: Meteorological Department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे