भीषण गर्मी से दिल्ली, यूपी के लोगों को जल्द मिलेगी राहत, जानिए बारिश को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग

By अभिषेक पारीक | Published: June 8, 2021 09:32 PM2021-06-08T21:32:55+5:302021-06-08T21:44:59+5:30

देश में मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते उत्तर भारत के लोगों को गर्मी और उमस से जल्द ही राहत मिल सकती है।

Monsoon may reach Delhi earlier this year says IMD | भीषण गर्मी से दिल्ली, यूपी के लोगों को जल्द मिलेगी राहत, जानिए बारिश को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग

फाइल फोटो

Highlightsमौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है।दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वी भारत के साथ ही उत्तरी प्रायद्वीप की ओर बढ़ रहा है। इस बार मानसून दिल्ली में समय से पूर्व दस्तक दे सकता है।

देश में मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते उत्तर भारत के लोगों को गर्मी और उमस से जल्द ही राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वी भारत के साथ ही उत्तरी प्रायद्वीप की ओर बढ़ रहा है। जिसके चलते देश के कई राज्य जल्द ही मानसून की बारिश से तरबतर हो जाएंगे। विभाग का मानना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून जल्द ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार तक पहुंच जाएगा। 

मौसम विभाग ने पांच दिनों का मौसम बुलेटिन जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि दिल्ली एनसीआर को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।  11 जून तक आसमान साफ रहेगा और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है तो न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने 13 और 14 जून को दिल्ली में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। 

दिल्ली में तय समय से पहले होगी बारिश!

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते तय समय से पहले यह दिल्ली पहुंच सकता है। दिल्ली में आमतौर पर 27 जून को मानसून पहुंचता है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13-14 जून को मानसून पहुंच सकता है। 

10 से 13 के बीच इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 10 जून के बाद देश के पूर्वी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं 10 से 13 मई के मध्य कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इनमें 10 और 11 जून को ओडिशा और बंगाल के गंगा किनारे वाले स्थानों, 11 जून को झारखंड, 11-12 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़में बारिश के आसार हैं। वहीं कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात, तटीय आंध्रपदेश, तेलंगाना, तटीय और आंतरिक कर्नाटक और केरल में जमकर बारिश हो सकती है। 

इन राज्यों में 13 को पहुंच सकता है मानसून 

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 11 से 13 जून के मध्य ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात तक पहुंच सकता है। 

Web Title: Monsoon may reach Delhi earlier this year says IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे