जनरल नरवणे ने कहा- लद्दाख क्षेत्र के निकट चीनी सैन्य अभ्यास पर नजर रखे हुए हैं:

By भाषा | Published: May 20, 2021 01:14 AM2021-05-20T01:14:44+5:302021-05-20T08:49:09+5:30

Monitoring Chinese military exercises near Ladakh region: General Narwane | जनरल नरवणे ने कहा- लद्दाख क्षेत्र के निकट चीनी सैन्य अभ्यास पर नजर रखे हुए हैं:

जनरल नरवणे ने कहा- लद्दाख क्षेत्र के निकट चीनी सैन्य अभ्यास पर नजर रखे हुए हैं:

Highlightsचीनी सेना की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही सेनादोनों पक्ष अन्य क्षेत्रों में भी मसलों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे बलों की वापसी की प्रक्रिया अब तक सौहार्दपूर्ण रही है

नयी दिल्ली: थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना लद्दाख क्षेत्र के निकट जारी सैन्य अभ्यास समेत चीनी सेना की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और पैंगोंग झील इलाकों से बलों की वापसी शुरू होने के बाद से किसी भी पक्ष ने कोई ‘‘उल्लंघन’’ नहीं किया है।

जनरल नरवणे ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष अन्य क्षेत्रों में भी मसलों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि बलों की वापसी की प्रक्रिया अब तक सौहार्दपूर्ण रही है, लेकिन भारतीय बल पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हर प्रकार के हालात से निपटने के लिए नजर रखे हुए हैं।

चीनी सेना के सैन्य अभ्यासों के बारे में पूछे जाने पर जनरल नरवणे ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, ‘‘हमने प्रशिक्षण क्षेत्रों में गतिविधियां देखी हैं। यह वार्षिक अभ्यास है। वे प्रशिक्षण के लिए आए हैं। हम भी प्रशिक्षण क्षेत्रों में जाते हैं। हम उनपर लगातार नजर रखे हुए हैं। एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के निकट हमारे बल मौजूद हैं और वे हर प्रकार की स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।’’

थलसेना प्रमुख ने कहा कि सेना कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में हर संभव मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Monitoring Chinese military exercises near Ladakh region: General Narwane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे