मोदी ने बांग्ला नव वर्ष ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Published: April 15, 2021 08:13 AM2021-04-15T08:13:32+5:302021-04-15T08:13:32+5:30

Modi Wishes Bangla New Year 'Poila Boishakh' | मोदी ने बांग्ला नव वर्ष ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं

मोदी ने बांग्ला नव वर्ष ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देश और दुनिया भर में फैले बंगाली समुदाय को बांग्ला नव वर्ष ‘‘पोइला बोइशाख’’ की शुभकामनाएं दीं और इस अवसर पर उनके उत्तम स्वस्थ व सुख-समद्धि की कामना की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘बंगाल के लोगों का प्यार और उत्साह मन को छू जाता है। भारत और दुनिया भर में फैले बंगाली समुदाय के सभी लोगों को पोइला बोइशाख पर बधाई! नया वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वस्थ लेकर आए।”

बैशाख महीने का पहला दिन बंगाली समुदाय के लिए खास स्थान रखता है। इस दिन को बंगाली समुदाय ‘‘पोइला बोइसाख’’ यानि नव वर्ष के रूप में धूमधाम से मनाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi Wishes Bangla New Year 'Poila Boishakh'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे