'मोदी सरकार पूरी तरह हो चुकी है विफल', झारखंड CM हेमंत सोरेन का निशाना

By स्वाति सिंह | Published: September 1, 2020 09:06 PM2020-09-01T21:06:49+5:302020-09-01T21:06:49+5:30

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और उसकी रोकथाम के लिये लगाए गए ‘लॉकडाउन’ से देश की नरमी में फंसी अर्थव्यवस्था पर और बुरा असर पड़ा है।

'Modi government has completely failed', target of Jharkhand CM Hemant Soren | 'मोदी सरकार पूरी तरह हो चुकी है विफल', झारखंड CM हेमंत सोरेन का निशाना

अप्रैल-जून तिमाही में अथर्व्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की अब तक की सबसे बड़ी तिमाही गिरावट आयी है।

Highlightsहेमंत सोरेन ने मंगलवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा है। झारखंड सीएम ने कहा-देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

रांची: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंगलवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि 'देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। केंद्र सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। शायद आने वाले समय में और भी बुरे समय से गुजरना पड़ेगा।  झारखंड CM ने कहा, आप देख रहे हैं, सब भगवान भरोसे है। GST के संदर्भ में भी इन्होंने राज्य सरकारों को उलझाने का प्रयास किया है।'

उन्होंने आगे कहा कि हमारे राज्य के संसाधनों से पूरे देश का पेट भरने की तैयारी हो रही है। हमारे राज्य को जिस तरह से मार झेलना पड़ रहा है, हमारी स्थिति खराब और यहां के संसाधनों पर उनका राज ऐसा नहीं चलेगा। हम गंभीरता से चीजों को ले रहे हैं। राज्य सरकार के जो भी अधिकार हैं उसे हम लड़कर लेंगे।'

जीडीपी पहली तिमाही में रिकार्ड 23.9 प्रतिशत गिरा

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और उसकी रोकथाम के लिये लगाए गए ‘लॉकडाउन’ से देश की नरमी में फंसी अर्थव्यवस्था पर और बुरा असर पड़ा है। सरकार की ओर से सोमवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में अथर्व्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की अब तक की सबसे बड़ी तिमाही गिरावट आयी है। इस दौरान कृषि को छोड़कर विनिर्माण, निर्माण और सेवा समेत सभी क्षेत्रों का प्रदर्शन खराब रहा है। सबसे अधिक प्रभाव निर्माण उद्योग पर पड़ा है। जो 50 प्रतिशत से भी अधिक गिरा है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इससे पूर्व वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये 25 मार्च से पूरे देश में ‘लॉकडाउन’ (बंद) लगाया था। इसका असर अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर पड़ा है। विनिर्माण क्षेत्र में सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में 2020-21 की पहली तिमाही में 39.3 प्रतिशत की गिरावट आयी जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में इसमें 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। हालांकि कृषि क्षेत्र में इस दौरान 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

 

Web Title: 'Modi government has completely failed', target of Jharkhand CM Hemant Soren

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे