Modi Cabinet Expansion 2021: अमित शाह का कद बढ़ा, अश्विनी वैष्णव होंगे रेलवे और आईटी मंत्री, देखें लिस्ट 

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 7, 2021 10:02 PM2021-07-07T22:02:00+5:302021-07-08T14:50:16+5:30

Modi Cabinet Expansion 2021: विस्तार और फेरबदल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

Modi Cabinet Expansion 2021 amit shah Aswhini Vaishnav to be Railways, IT Minister Dharmendra Pradhan gets Education | Modi Cabinet Expansion 2021: अमित शाह का कद बढ़ा, अश्विनी वैष्णव होंगे रेलवे और आईटी मंत्री, देखें लिस्ट 

कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे।

Highlightsसिंधिया और राणे सहित आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए।

Modi Cabinet Expansion 2021: केंद्रीय मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित फेरबदल व विस्तार बुधवार को संपन्न हो गया। मंत्रिमंडल विस्तार में गृह मंत्री अमित शाह का कद बढ़ गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे। गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय की निगरानी अमित शाह करेंगे। मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। अश्विनी वैष्णव को आईटी और संचार मंत्रालय का महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो सौंपा गया है। रेलवे भी  दिया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह को नवगठित सहकारी मंत्रालय का प्रभार मिला दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान नए शिक्षा मंत्री बने, जबकि ज्योतिरादित्य एम सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्री बने। राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण का विभाग नहीं बदला गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किए जाने के बाद बुधवार को मनसुख मंडाविया को नया स्वास्थ्य मंत्री और नौकरशाह से नेता बने अश्विनी वैष्णव को नया रेल मंत्री बनाया गया, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला। राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि गृह मंत्री अमित शाह को नवगठित सहकारिता मंत्रालय का प्रभार भी मिला है।

नए मंत्रालय में बी एल वर्मा उनके उप मंत्री होंगे। अनुराग सिंह ठाकुर, जो पहले वित्त राज्य मंत्री थे, उन्हें कैबिनेट में पदोन्नत किया गया और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भी आवंटित किया गया है। फेरबदल के बाद राजनाथ सिंह के पास रक्षा मंत्रालय और निर्मला सीतारमण के पास वित्त मंत्रालय बरकरार है। नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री बने रहेंगे और सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार शाम यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 15 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। यह मई 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यभार संभालने के बाद मंत्रिपरिषद में पहला फेरबदल है।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, आईटी एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित 12 मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से हटा दिया था। मंडाविया को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भी दिया गया है, जबकि वैष्णव संचार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भी होंगे।

पीयूष गोयल अब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय का भी प्रभार संभालेंगे। शिक्षा मंत्रालय का नेतृत्व धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। वह कौशल विकास और उद्यमिता का प्रभार भी संभालेंगे।

जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के राम चंद्र प्रसाद सिंह इस्पात मंत्री होंगे, जबकि पशुपति कुमार पारस को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और किरण रिजिजू को विधि एवं न्याय मंत्री बनाया गया है। हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे।

नारायण राणे को लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता मंत्रालय तथा सर्वानंद सोनोवाल को पोत, जहाजरानी, जलमार्ग एवं आयुष मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है । श्रीपद येसो नाइक, जो आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे, अब बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री के अलावा पर्यटन मंत्रालय में भी राज्य मंत्री होंगे।

अब तीन गृह राज्य मंत्री होंगे- नित्यानंद राय, अजय कुमार और निशिथ प्रामाणिक। वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री होंगे तथा जी किशन रेड्डी संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे।

इससे पहले, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय पहले जितेंद्र सिंह के पास स्वतंत्र प्रभार के रूप में था। मंत्रालय को अब कैबिनेट रैंक का मंत्री मिल गया है। स्मृति जुबिन ईरानी के पास महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बरकरार है, जबकि नरेंद्र सिंह तोमर के पास कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय बरकरार है। प्रल्हाद जोशी संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री और खान मंत्री होंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होंगे। वह प्रधानमंत्री कार्यालय में, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में, परमाणु ऊर्जा विभाग में और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री बने रहेंगे।

अजय भट्ट रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। पहली बार लोकसभा सांसद बने मुंजापारा महेंद्रभाई को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री नियुक्त किया गया। दो नए राज्य मंत्रियों - प्रतिमा भौमिक और ए. नारायणस्वामी - को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास अठावले नए मंत्रिपरिषद में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में काम करना जारी रखेंगे।

विभागों की सूची इस प्रकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और सभी अन्य विभागों का प्रभार है जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री:

राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री

अमित शाह- गृह मंत्रालय और सहयोग मंत्रालय

नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मंत्रालय

नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय

एस जयशंकर- विदेश मंत्री

अर्जुन मुंडा- जनजातीय कार्य मंत्री

स्मृति जुबिन ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री

पीयूष गोयल- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, उपभोक्ता कार्य मंत्री, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री

प्रह्लाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री और खनन मंत्री

नारायण तातू राणे- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री

सर्वानंद सोनोवाल- पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री

मुख़्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्रालय

गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय

ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागर विमानन मंत्री

रामचंद्र प्रसाद सिंह- स्टील मंत्री

अश्विनी वैष्णव - रेलवे मंत्री संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

अश्विनी कुमार पारस- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

गजेंद्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्री

किरेन रिजिजू- कानून एवं न्याय मंत्री

राजकुमार सिंह- ऊर्जा मंत्री, नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री

मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्री

भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और श्रम तथा रोजगार मंत्री

महेंद्र नाथ पांडेय- भारी उद्योग मंत्री

पुरुषोत्तम रूपला- मत्यस्यपालन पशुपालन एवं डेयरी मंत्री

जी किशन रेड्डी- संस्कृति मंत्री पर्यटन मंत्री और पूर्वोत्तर विकास मंत्री

अनुराग सिंह ठाकुर- सूचना एवं प्रसारण मंत्री और युवा एवं खेल मंत्री 

बृहस्पतिवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की संभावना

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बृहस्पतिवार को बैठक होने की संभावना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए बड़े मंत्रिपरिषद विस्तार और मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल के एक दिन बाद होगी। विस्तार या फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री आम तौर पर काबीना मंत्रियों और राज्य मंत्रियों की बैठक करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम एक के बाद एक-दो बैठक आयोजित की जाएंगी। प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह काबीना और राज्य मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की थी जिसमें कोविड-19 के चलते उभरती स्थिति पर चर्चा की गई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से ऐसा माहौल तैयार करने को कहा था जहां लोग कोविड उपयुक्त व्यवहार करें और खुद का टीकाकरण कराएं।

मोदी मंत्रिपरिषद में पूर्वोत्तर से दो कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद अब केंद्र सरकार में पूर्वोत्तर से दो कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री हो गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्वोत्तर की 25 में से 14 सीटें जीती थीं।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है तो किरेन रिजूजू को पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सदस्य हैं। त्रिपुरा से लोकसभा सदस्य प्रतिमा भौमिक, मणिपुर से लोकसभा सांसद राजकुमार रंजन सिंह से मंत्री बनाया गया है। असम से रामेश्वर तेली पहले ही मोदी सरकार में मंत्री हैं।

कर्नाटक से चार नए चेहरों के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को कर्नाटक के चार नए चेहरों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने और रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के इस्तीफे के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल में राज्य के प्रतिनिधियों की संख्या अब छह हो गई है।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए राज्य के सभी क्षेत्रों की प्रगति के लिये मिलकर काम करने का आह्वान किया। येदियुप्पा ने ट्वीट किया, ''राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलजे, ए नारायण स्वामी और भगवंत खुबा को कर्नाटक से केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर बधाई। आइए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य के सभी क्षेत्रों की और प्रगति के लिये मिलकर काम करें।''

Web Title: Modi Cabinet Expansion 2021 amit shah Aswhini Vaishnav to be Railways, IT Minister Dharmendra Pradhan gets Education

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे