MLC polls: भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप पुणे से एंबुलेंस से विधान भवन पहुंच किया मतदान, तस्वीरें वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 20, 2022 05:36 PM2022-06-20T17:36:41+5:302022-06-20T17:41:40+5:30

MLC polls: राज्यसभा चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक को लड़ाकू विधायक बताते हुए जीत को समर्पित किया था।

MLC polls: BJP's Laxman Jagtap travels via ambulance cast vote mla Mukta Tilak pune see pics | MLC polls: भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप पुणे से एंबुलेंस से विधान भवन पहुंच किया मतदान, तस्वीरें वायरल

लंबे समय से बिस्तर पर पड़े भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप पुणे से एंबुलेंस से विधान भवन पहुंचे। (file photo)

Highlightsभाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप पुणे से एंबुलेंस से विधान भवन पहुंचे। मतदान करने के लिए व्हील चेयर पर विधानमंडल परिसर के अंदर ले जाया गया। बीमार विधायकों में से एक मुक्ता तिलक पुणे से आईं।

MLC polls: गंभीर बीमारियों से पीड़ित, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की दस सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मतदान करने आये जिन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर विधानमंडल परिसर के अंदर ले जाया गया।

पुणे और पिंपरी चिंचवड़ से बीजेपी के विधायक बीमार हैं, जो मुंबई वोट देने पहुंचे। लक्ष्मण जगताप को एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया। बीमार विधायकों में से एक मुक्ता तिलक पुणे से आईं। वह कार से यहां विधान भवन पहुंचीं। उन्हें मतदान करने के लिए व्हील चेयर पर विधानमंडल परिसर के अंदर ले जाया गया।

लंबे समय से बिस्तर पर पड़े भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप पुणे से एंबुलेंस से विधान भवन पहुंचे। मतदान के लिए उन्हें व्हील चेयर पर विधान भवन के केंद्रीय सभागार ले जाया गया। पैर की चोट से परेशान महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना विधायक शंकरराव गडख अपने कुछ सहयोगियों की मदद से, अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए विधानमंडल परिसर के अंदर गए।

विधानमंडल परिसर में सोमवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे खत्म होगी। परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे। 10 सीटों के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य में विपक्षी भाजपा ने पांच उम्मीदवारों को मनोनीत किया है।

Web Title: MLC polls: BJP's Laxman Jagtap travels via ambulance cast vote mla Mukta Tilak pune see pics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे