मिजोरमः दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का निधन, परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चों सहित 200 लोग

By अभिषेक पारीक | Published: June 13, 2021 09:38 PM2021-06-13T21:38:54+5:302021-06-13T22:06:40+5:30

मिजोरम में अपने बड़े परिवार को लेकर दुनिया में चर्चित जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। चाना 38 पत्नियों और 89 बच्चों वाले दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया थे।

mizoram ziona chana passes away world largest family with 38 wives and 89 children | मिजोरमः दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का निधन, परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चों सहित 200 लोग

जिओना चाना और उनका परिवार। (फोटोः ट्विटर)

Highlightsदुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का निधन हो गया है। 76 वर्षीय चाना पिछले एक सप्ताह से काफी बीमार थे। उनके परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चों सहित करीब 200 लोग हैं। 

मिजोरम में अपने बड़े परिवार को लेकर दुनिया में चर्चित जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। चाना 38 पत्नियों और 89 बच्चों वाले दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया थे। मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक ट्वीट के जरिये उनके निधन की जानकारी दी। 

जिओना चाना का रविवार को आइजोल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पिछले करीब एक सप्ताह से वे बीमार थे। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही और 11 जून के बाद से वे होश में नहीं थे। उन्हें डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। दोपहर करीब ढाई बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। 

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारी मन से मिजोरम ने 38 पत्नियों और 89 बच्चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया को विदाई दी। मिजोरम और उसका बकतावंग तलंगनुम गांव परिवार के कारण राज्य का प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया। रेस्ट इन पीस सर।'

परिवार में करीब 200 लोग 

जिओना चाना का परिवार एक ही छत के नीचे करीब सौ कमरों के घर में रहता है। परिवार के ज्यादातर लोग किसी न किसी व्यापार से जुड़े हैं। उनके परिवार में करीब 200 लोग हैं। जिनमें 33 पोते-पोतियां और बड़ी संख्या में पड़पोते और पोतियां हैं। 

17 साल की उम्र में की थी पहली शादी

उनका जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था। पहली बार उन्होंने 17 साल की उम्र में शादी की थी। मिजोरम आने वाले बहुत से लोग चाना के गांव उनके परिवार को देखने के लिए जरूर जाते थे। इतने बड़े परिवार को संभालना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन चाना ने अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाया।

Web Title: mizoram ziona chana passes away world largest family with 38 wives and 89 children

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indiaभारत