म‍िजोरम: 2013 विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल ने क्या लगाया था अनुमान, यहां जानिए

By स्वाति सिंह | Published: December 6, 2018 08:44 PM2018-12-06T20:44:39+5:302018-12-06T20:44:39+5:30

पिछले विधानसभा चुनाव 2013 में इंडिया टीवी-सीवोटर ने कांग्रेस को 19 और (मीजो नैशनल फ्रंट) को 14 और अन्य दलों को 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। 

mizoram exit polls result vs vidhan sabha chunav result of last assembly elections | म‍िजोरम: 2013 विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल ने क्या लगाया था अनुमान, यहां जानिए

म‍िजोरम: 2013 विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल ने क्या लगाया था अनुमान, यहां जानिए

देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए तीन राज्यों में वोटिंग कराई जा चुकी है, जबकि राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (7 दिसंबर) को वोटिंग सुबह आठ बजे से होगी, जोकि शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। वहीं, अनुमान के मुताबिक, एग्जिट पोल शाम सात बजे से आना शुरू हो जाएंगे। लोगों को एग्जिट पोल खासा इंतजार रहता है। ऐसे में आपको बताते हैं कि पिछले विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल के क्या आंकड़े रहे थे और रिजल्ट आने के बाद एग्जिट पोल कितने अपने अनुमान पर खरे उतरे थे। 

अगर म‍िजोरम की बात करें तो यहां 40  सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 21 है। पिछले विधानसभा चुनाव 2013 में इंडिया टीवी-सीवोटर ने कांग्रेस को 19 और (मीजो नैशनल फ्रंट) को 14 और अन्य दलों को 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। 

पिछले चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी 166 सीटों पर विजय पताका फहराया था, जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं, मीजो नैशनल फ्रंट को 6  सीटें और5 सीटें खाली रह गई थीं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार एग्जिट पोल्स क्या अनुमान लगाते हैं और असल नतीजे आने पर राज्य में कौन सरकार बनाता है।

Web Title: mizoram exit polls result vs vidhan sabha chunav result of last assembly elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे