मिजोरम चुनाव: अन्य राज्यों के रुझानों को देखकर कांग्रेस को लगा झटका, सीएम लल थनहावला को मिली हार

By धीरज पाल | Published: December 11, 2018 12:03 PM2018-12-11T12:03:18+5:302018-12-11T12:03:18+5:30

रुझानों के मुताबिक कांग्रेस को 8 सीट, मिजो नेशनल फ्रंट को 24 सीट और अन्य को भी 8 सीटें मिलती दिख रही है।

Mizoram Elections2018: CM Lal Thanhawla has lost from Champhai South seat MNF's TJ Lalnuntluanga has won | मिजोरम चुनाव: अन्य राज्यों के रुझानों को देखकर कांग्रेस को लगा झटका, सीएम लल थनहावला को मिली हार

मिजोरम चुनाव: अन्य राज्यों के रुझानों को देखकर कांग्रेस को लगा झटका, सीएम लल थनहावला को मिली हार

मिजोरम विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है। रुझानों में मिजो नेशनल फ्रंड ने कांग्रेस से बढ़त बना ली है। वहीं, कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री चम्फाई विधानसभा सीट से हार गए। इस विधान सभा सीट से मिजो नेशनल फ्रंड के ललमुथल लूंगार जीत गए। 

वहीं, रुझानों के मुताबिक मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को बहुमत हासिल होता दिख रहा है। रुझानों के मुताबिक कांग्रेस को 8 सीट, मिजो नेशनल फ्रंट को 24 सीट और अन्य को भी 8 सीटें मिलती दिख रही है। बता दें कि कुल 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए है। 



 

28 नवंबर को पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था और करीब 75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में 7,70,395 मतदाता हैं जिनमें 3,94,897 महिला मतदाता भी शामिल हैं। चुनावी मुकाबले में 209 प्रत्याशी मैदान में है जिनमें से 15 महिलाएं हैं। कुल 1,179 मतदान केंद्रों में से 47 ‘संवेदनशील’ हैं और इतने ही ‘अति संवेदनशील’ हैं।

2013 के चुनावों में कांग्रेस को 34 सीटें मिली थीं जबकि मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को पांच तथा मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस को एक सीट मिली थी। कांग्रेस और एमएनएफ 1987 से ही मिजोरम की सत्ता पर काबिज हैं। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में कांग्रेस को हटाकर राज्य में अपना सत्ता काबिज करने के प्रयास में है। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर के अन्य सभी राज्यों में भाजपा या भाजपा के सहयोग से बनी सरकारें हैं।    

Web Title: Mizoram Elections2018: CM Lal Thanhawla has lost from Champhai South seat MNF's TJ Lalnuntluanga has won

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे