झारखंड के गढ़वा में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार, चार गिरफ्तार
By भाषा | Published: January 19, 2021 12:10 AM2021-01-19T00:10:12+5:302021-01-19T00:10:12+5:30
मेदिनीनगर (झारखंड), 18 जनवरी गढ़वा जिले में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना के मामले में सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नामजद आरोपियों में दो पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हैं और दो अन्य गढ़वा जिले के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रिंस कुमार चौबे (23) , सुशील कुमार तिवारी (22), पलामू के सद्दाम हुसैन (30) और जयप्रकाश तिवारी (25) हैं। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो गोली और कार बरामद हुई है।
पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की को रविवार को फोन कर बुलाया और फिर उसे एक गांव में ले जाकर उससे बलात्कार किया।
पुलिस ने अपराध में शामिल तीन आरोपियों को मेराल थाना के विशुनपुरा गांव से पकड़ा, जबकि एक आरोपी को अटौला से गिरफ्तार किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।