कोरोना वायरस की स्थिति पर राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्रियों की बैठक, लॉकडाउन के बाद के कदम पर चर्चा

By प्रिया कुमारी | Published: April 18, 2020 01:20 PM2020-04-18T13:20:09+5:302020-04-18T13:30:02+5:30

देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक हुई। बैठक के दौरान सिंह ने पोस्ट-लॉकडाउन के तरीके के बारे में बात की।

ministers meeting at Rajnath Singh's residence, discussion on lockdown corornavirus | कोरोना वायरस की स्थिति पर राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्रियों की बैठक, लॉकडाउन के बाद के कदम पर चर्चा

कोरोना वायरस की स्थिति पर राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्रियों की बैठक (Photo-twitter)

Highlightsदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्रियों की बैठकबैठक के दौरान सिंह ने पोस्ट-लॉकडाउन के तरीके के बारे में बात की।

देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्रियों की हुई। ये बैठक कोरोना से निपटने के लिए तैयार किए गए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GOM) की थी। बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने पोस्ट-लॉकडाउन के तरीके के बारे में बात की।

इस बैठक में प्रकाश मंत्री जावड़ेकर, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, ​​संतोष गंगवार, रमेश पोखरियाल, राम विलास पासवान और गिरिराज सिंह शामिल हुए।

बता दें देश व्यापी लॉकडाउन को भले ही 3 मई के लिए बढ़ा दिया गया है। लेकिन 20 अप्रैल को कई इलाको को जो, हॉटस्पॉट में नहीं आते है उसे सशर्त खोला जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार ने 20 अप्रैल से कुछ औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति देने के लिए लॉकडाउन दिशानिर्देशों में ढील दी है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1767 हो गए हैं। वहीं देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 480 हो गई जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 14,378 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से 11,906 लोग संक्रमित हैं जबकि 1,991 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

Web Title: ministers meeting at Rajnath Singh's residence, discussion on lockdown corornavirus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे