मिल्खा सिंह का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा: केजरीवाल

By भाषा | Published: June 19, 2021 10:29 AM2021-06-19T10:29:11+5:302021-06-19T10:29:11+5:30

Milkha Singh's life will be an inspiration to every Indian: Kejriwal | मिल्खा सिंह का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा: केजरीवाल

मिल्खा सिंह का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा: केजरीवाल

नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महान एथलीट मिल्खा सिंह के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका जीवन हर भारतीय को प्रेरणा देता रहेगा।

कोरोना वायरस संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह का शु्क्रवार रात निधन हो गया। वह 91 साल के थे। इससे एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी इसी बीमारी के कारण निधन हो गया था।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा करने वाले फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी का निधन एक गौरवपूर्ण अध्याय का अंत है। उनका जीवन हर भारतवासी को सपने देखने और पूरी मेहनत से उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देता रहेगा। वह हम सबके दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Milkha Singh's life will be an inspiration to every Indian: Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे