ठंड से बेहाल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, लेह में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 3, 2019 01:40 PM2019-12-03T13:40:16+5:302019-12-03T13:40:16+5:30

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही और पारा औसत के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस और गिरकर शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग, घाटी का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

Mercury reaches minus 14.4 degree Celsius in Jammu and Kashmir and Ladakh, Leh | ठंड से बेहाल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, लेह में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

जम्मू में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Highlightsदक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

केन्द्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड के जोर पकड़ने के साथ ही पारा तेजी से नीचे गिरा है। यहां लेह सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही और पारा औसत के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस और गिरकर शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग, घाटी का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

हालांकि, सुबह जम्मू और कश्मीर दोनों जगह सूरज दिखाई दिया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कुपवाड़ा में पारा शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं कटरा में पारा सात डिग्री सेल्सियस रहा।

Web Title: Mercury reaches minus 14.4 degree Celsius in Jammu and Kashmir and Ladakh, Leh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे