भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- भाजपा सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच बनाए, अभी सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है
By भाषा | Published: June 18, 2019 02:17 PM2019-06-18T14:17:51+5:302019-06-18T14:17:51+5:30
शाह ने कहा कि यह अभियान पार्टी को समावेशी बनाने का एक माध्यम है, जिससे पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक पहुँच बना सके। वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या में कम से कम 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान का उद्देश्य अपनी पहुंच का विस्तार करना और इसे समावेशी बनाना है ताकि पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच बना सके।
शाह ने यहां पार्टी मुख्यालय में सदस्यता अभियान के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा 2019 के आम चुनाव में भले ही जीत हासिल कर ली हो लेकिन पार्टी को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में पहुंचना अभी बाकी है।
शाह ने कहा कि यह अभियान पार्टी को समावेशी बनाने का एक माध्यम है, जिससे पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक पहुँच बना सके। वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या में कम से कम 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पनीरसेल्वम ने दी नड्डा को बधाई
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा को मंगलवार को बधाई दी। पनीरसेल्वम ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय जे पी नड्डा जी, मैं भाजपा के पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर आपको अन्नाद्रमुक पार्टी की ओर से हार्दिक बधाई देता हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि आपके दक्ष नेतृत्व में भाजपा आगामी दिनों में नई ऊंचाइयां छुएगी।’’ नड्डा को भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में सोमवार को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।