28 मई: अमेरिका के दो बंदरो ने की अंतरिक्ष की सफल यात्रा, नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अंत, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Published: May 28, 2020 07:05 AM2020-05-28T07:05:13+5:302020-05-28T07:05:13+5:30

आज का इतिहास: साल 1908 में आज के ही दिन जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ था। वही, नासा 1959 में दो अमेरिकी बंदरों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की यात्रा कराने में सफल रहा।

May 28: Two US monkeys make successful journey to space and end of 240-year old monarchy in Nepal | 28 मई: अमेरिका के दो बंदरो ने की अंतरिक्ष की सफल यात्रा, नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अंत, पढ़ें आज का इतिहास

28 मई का इतिहास: दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की (फाइल फोटो)

Highlightsआज का इतिहास: साल 2008 में नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंतसाल 1989 में मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं

देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत इसी दिन हुआ था। करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। इसके बाद से माओवादी देश की राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हुए।

28 मई 2008 को ही नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया। देश दुनिया के इतिहास में 28 मई का दिन और भी कई घटनाओं के लिए दर्ज है। इन घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1414 : खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी।

1883 : हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म।

1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।

1923 : दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार नंदमुरि तारक रामाराव का जन्म। फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने के बाद एनटीआर ने राजनीति का रूख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।

1934 : कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया। इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ पैदा हुए यह पांचों बच्चे जीवित रहे।

1959 : दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।

1961 : मानव अधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई। इसे 1977 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1967 : ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे।

1970 : आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ।

1989 : मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।

1996 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।

1996 : रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।

1998 : पकिस्तान ने पांच भूमिगत परमाणु परिक्षण किये। इससे महज़ एक सप्ताह पहले भारत ने इसी तरह के परमाणु परिक्षण किये थे।

2008 : नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत।

2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया। 

Web Title: May 28: Two US monkeys make successful journey to space and end of 240-year old monarchy in Nepal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे