इतिहास में 22 मई: शेर शाह सूरी की मौत, राजा राम मोहन राय का जन्म, एवरेस्ट पर बछेंद्री पाल

By भाषा | Published: May 22, 2019 07:08 AM2019-05-22T07:08:29+5:302019-05-22T10:33:01+5:30

इतिहास में 22 मई के दिन पर बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं।

May 22 is the 142nd day of the year (143rd in leap years) in the Gregorian calendar. 223 days remain until the end of the year. | इतिहास में 22 मई: शेर शाह सूरी की मौत, राजा राम मोहन राय का जन्म, एवरेस्ट पर बछेंद्री पाल

इतिहास में 22 मई: शेर शाह सूरी की मौत, राजा राम मोहन राय का जन्म, एवरेस्ट पर बछेंद्री पाल

Highlightsशेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया और सूर साम्राज्य की स्थापना की।लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी। यह देश का पहला स्टेडियम था।

इतिहास में 22 मई के दिन पर बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं।

पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इसी साल बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

देश दुनिया के इतिहास में 22 मई की तारीख पर दर्ज देश दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1540ः  शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया और सूर साम्राज्य की स्थापना की।

1545 : एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत।

1772 : राजा राम मोहन राय का जन्म। उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।

1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1936 : लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी। यह देश का पहला स्टेडियम था।

1960 : चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई और इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई।

1963 : भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

1972 : पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।

1972 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे। यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।

1984 : बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

1988 : भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।

1990 : उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय।

2003 : अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये।

2008 : संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया। 

Web Title: May 22 is the 142nd day of the year (143rd in leap years) in the Gregorian calendar. 223 days remain until the end of the year.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे