ये है देश का पहला रेलवे स्टेशन, जहां केवल महिलाएं करती हैं काम, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

By स्वाति सिंह | Published: January 5, 2021 05:39 PM2021-01-05T17:39:43+5:302021-01-05T17:58:18+5:30

माटुंगा मुंबई का एजुकेशनल हब माना जाता है। यह इलाका दादर और साइन के बीच स्थित है। हालांकि इस इलाके में महिलाओं के लिए तमाम चुनौतियां हैं, लेकिन इसके बावजूद वे एक साथ मिलकर इस स्टेशन को सुचारु रूप से चला रही हैं।

matunga railway station Records for all-women stafffirst all-women railway station, name recorded in world record | ये है देश का पहला रेलवे स्टेशन, जहां केवल महिलाएं करती हैं काम, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

माटुंगा स्टेशन मैनेजर भी एक महिला, ममता कुलकर्णी हैं।

Highlightsभारत का ‘माटुंगा’ रेलवे स्टेशन इन दिनों दुनियाभर में सुर्खियों बना हुआ है माटुंगा देश का ऐसा पहला रेलवे स्टेशन हैं जो सिर्फ महिलओं द्वारा संचालित होता हैमाटुंगा स्टेशन साल 2017 के जुलाई माह से केवल महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है।

भारत का ‘माटुंगा’ रेलवे स्टेशन काफी सुर्खियों में है। दरअसल, ये देश का ऐसा पहला रेलवे स्टेशन हैं जो सिर्फ महिलओं द्वारा संचालित होता है। इसकी इस खासियत के कारण स्टेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह स्टेशन साल 2017 के जुलाई माह से केवल महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है।

इस स्टेशन पर कुल 41 महिलाएं कार्यरत हैं जिनमें 17 बुकिंग क्लर्क, 6 आरपीएफ पर्सनल, 8 टिकट चेकर, 5 प्वाइंट पर्सन, दो रेलवे उद्घोषक और 2 क्लीनिंग स्टाफ शामिल हैं। ममता कुलकर्णी यहां की स्टेशन मैनेजर हैं, जिनकी देखरेख में सभी कर्मचारी काम करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार स्टेशन के हर विभाग में सिर्फ महिला कर्मचारियों को ही तैनात किया गया है।

खास बात यह है कि यहां की स्टेशन मैनेजर भी एक महिला, ममता कुलकर्णी हैं। कुलकर्णी ही देश की ऐसी पहली महिला हैं जो साल 1992 में रेलवे में असिस्टेंट मैनेजर बनी थीं। तब उन्हें मुंबई सेंट्रल रेलवे डिविजन में तैनात किया गया था। अब वह माटुंगा में सभी महिला स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन का परिचालन कर रही हैं।

बता दें कि रेलवे स्टेशन के आसपास कॉलेज और पढ़ाई से संबंधित अन्य संस्थान हैं। स्टेशन पर स्टूडेंट्स की संख्या भी ज्यादा होती है। जिसके लिए रेलवे सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला अधिकारी कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की थी।

Web Title: matunga railway station Records for all-women stafffirst all-women railway station, name recorded in world record

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे