मथुरा में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा पांच साल का बच्चा, राहत कार्य जारी
By भाषा | Published: April 14, 2019 12:47 AM2019-04-14T00:47:46+5:302019-04-14T00:47:46+5:30
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शनिवार को एक गांव में पांच साल का बच्चा खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया।
मथुरा, 13 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शनिवार को एक गांव में पांच साल का बच्चा खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चे को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। छाता तहसील क्षेत्र के उप जिलाधिकारी आरडी राम ने बताया, “सूचना मिली थी कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगरयाला में एक पांच वर्षीय बच्चा खेतों में खेलते समय वहां खुले पड़े एक बोरवेल में गिर गया। बोरवेल 400 फीट गहरा है।”
Mathura: Operation underway to rescue a 5-year-old boy, who is trapped in a borewell at about 100-foot deep at a village in Shergarh. Police & NDRF team present at the spot. pic.twitter.com/wPBZNQyLWP
— ANI UP (@ANINewsUP) April 13, 2019
उन्होंने बताया, ‘‘बच्चे को निकालने के लिए गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ की टीम से संपर्क किया गया है। वह भी जल्द ही मौके पर पहुंच जाएगी। बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।”