मस्जिद परिसर में बना आपत्तिजनक वीडियो वायरल, किन्नर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

By अमित कुमार | Published: June 13, 2021 09:05 PM2021-06-13T21:05:23+5:302021-06-13T21:05:23+5:30

Bhopal Police, Bhopal News Updates: मस्जिद परिसर में बने एक वीडियो पर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। वीडियो बनाने वाली किन्नर ने मस्जिद में डांस किया था।

Masjid premises objectionable video viral eunuch hurting religious sentiments | मस्जिद परिसर में बना आपत्तिजनक वीडियो वायरल, किन्नर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsकिन्नर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।किन्नर ने ऐसा करने के लिए माफी भी मांग ली है।धर्मस्थल पर बने इस वीडियो को लोग फूहड़ता बता रहे हैं।

Bhopal Police, Bhopal News Updates: भोपाल शहर की पुलिस ने कथित रूप से एक मस्जिद परिसर में डांस करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वाले 24 वर्षीय किन्नर को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

तलैया थाने के इंस्पेक्टर डी पी सिंह ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि किन्नर नानू विश्वास को शनिवार शाम भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए के तहत गिरफ्तार किया गया। उस पर जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि मोती मस्जिद प्रबंधन ने शिकायत दर्ज कराई है कि विश्वास के इस कृत्य से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार विश्वास ने मोती मस्जिद परिसर में डांस किया था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जो वायरल हो गया है।’’ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये जाने के कुछ ही घंटों बाद विश्वास को थाने से ही जमानत दे दी गई, क्योंकि उसके खिलाफ जो आपराधिक धारा लगाई गई है। 

उसके तहत यदि अदालत द्वारा दोषी भी ठहराया जाता है तो सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्वास के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Web Title: Masjid premises objectionable video viral eunuch hurting religious sentiments

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे