पश्चिमी सिंहभूम से माओवादी गिरफ्तार
By भाषा | Published: November 23, 2020 11:43 PM2020-11-23T23:43:43+5:302020-11-23T23:43:43+5:30
पश्चिमी सिंहभूम, 23 नवंबर पश्चिमी सिंहभूम जिले में गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बीरबल टोला से सोमवार को पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त छापेमारी कर एक कट्टर माओवादी को धर दबोचा।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एक सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की साठवीं बटालियन और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी की।
उन्होंने बताया कि अनेक आपराधिक मामलों में वांछित माओवादी सोमा अंगरिया (30) ने अनेक आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
गिरफ्तार माओवादी के पास से पुलिस ने माओवादियों के पोस्टर तथा बैनर बरामद किये हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।