ओडिशा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में माओवादी नेता को मार गिराया

By भाषा | Published: June 12, 2021 12:36 AM2021-06-12T00:36:20+5:302021-06-12T00:36:20+5:30

Maoist leader killed in encounter by security forces in Odisha | ओडिशा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में माओवादी नेता को मार गिराया

ओडिशा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में माओवादी नेता को मार गिराया

बारगढ़ (ओडिशा), 11 जून ओडिशा के बारगढ़ जिले में सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य को शुक्रवार को मार गिराया गया। पुलिस ने इस बारे में बताया।

पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नरसिंह भोल ने संवाददाताओं को बताया बारगढ़ के झींज आरक्षित वन क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों का पता चला था। मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान भाकपा (माओवादी) की संभागीय समिति के सदस्य रवींद्र के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि रवींद्र छत्तीसगढ़ का रहने वाला था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से एक एके-47 राइफल और अन्य सामग्री बरामद की गयी। छत्तीसगढ़ ने रवींद्र पर सात लाख रुपये और ओडिशा सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maoist leader killed in encounter by security forces in Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे