अब घर-घर वैक्सीनेशन की तैयारी! देश में 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी जल्द लग सकता है टीका
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: April 15, 2021 08:06 AM2021-04-15T08:06:06+5:302021-04-15T08:09:39+5:30
अगले तीन महीने में बड़ी आबादी के वैक्सीनेशन का लक्ष्य केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सरकार की योजना है कि अगले तीन महीने में देश की बहुत बड़ी आबादी को टीका लगाया जा सके।
देश में नई वैक्सीन स्पुतनिक-वी की एंट्री होने वाली है। केंद्र सरकार कुछ अन्य वैक्सीनों को भी जल्द मंजूरी दे सकती है। सूत्रों के अनुसार देश की कई कंपनियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से घर-घर जाकर (डोर स्टेप वैक्सीनेशन) के लिए संपर्क किया है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला हो जाएगा।
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन की प्रक्रि या भी तेजी से चल रही है। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्पुतनिक वी को अनुमति के साथ अब घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है।
क्या है फार्मा कंपनियों का प्रस्ताव
कई फार्मा कंपनियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव दिया है, जिसमें इन कंपनियों ने निजी कंपनी की वैक्सीन से लेकर सरकारी वैक्सीन को लोगों के घरों में लगाने की बात की है। हालांकि इसके लिए इन कंपनियों ने प्रति व्यक्ति 25 रु पए से लेकर 37 रु पए तक लेने की प्रस्ताव सरकार को सौंपा है।
सरकारी नेटवर्क का पहले इस्तेमाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक फिलहाल किसी भी कंपनी को अनुमति नहीं मिली है। लोगों को अगर घर-घर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जाएगी, तो शुरु आती चरण में स्वास्थ्य मंत्रालय सरकारी नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा।