दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद आया मनोज तिवारी का पहला रिएक्शन, कहा- 3.6 साल के कार्यकाल में...

By सुमित राय | Published: June 2, 2020 06:38 PM2020-06-02T18:38:59+5:302020-06-02T18:53:12+5:30

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर अपनी बात सामने रखी है और कहा है कि अगर 3.6 साल में जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना।

Manoj Tiwari tweet after replaced by Adesh Kumar Gupta as Delhi BJP president | दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद आया मनोज तिवारी का पहला रिएक्शन, कहा- 3.6 साल के कार्यकाल में...

मनोज तिवारी ने दिल्ली की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। (फोटो सोर्स- मनोज तिवारी ट्विटर)

Highlightsभाजपा ने मनोज तिवारी को हटाकर आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।इसके बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर प्यार और सहयोग के लिए दिल्लीवासियों का आभार जताया है।भाजपा ने नवंबर 2016 में सतीश उपाध्याय की जगह पर मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर आदेश कुमार गुप्ता यह जिम्मेदारी सौंप दी। मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन आलाकमान ने इसे ठुकरा दिया था। हालांकि मनोज तिवारी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था।

अब दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मनोज तिवारी का पहला रिएक्शन आया है और उन्होंने ट्वीट कर प्यार व सहयोग के लिए दिल्लीवासियों का आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना।

मनोज तिवारी ने ट्विटर पर लिखा, "दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिए सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व दिल्लीवासियों का सदैव आभारी रहूंगा.. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना.. नए प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश कुमार गुप्ता जी को असंख्य बधाइयां।"

मनोज तिवारी 2016 में सतीष उपाध्याय की जगह बने थे प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने नवंबर 2016 में बड़ा बदलाव करते हुए सतीश उपाध्याय की जगह पर मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। बीजेपी ने पूर्वांचली वोटरों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से मनोज तिवारी को ये जिम्मेदारी सौंपी थी, क्योंकि वह दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट सीट से सांसद हैं और पूर्वांचलियों के बीच खासे लोकप्रिय भी हैं।

2014 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी में बढ़ा मनोज तिवारी का कद

मनोज तिवारी का कद भारतीय जनता पार्टी में 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बढ़ा। मोदी लहर में मनोज तिवारी ने 2014 के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के आनंद कुमार को 1,44,084 मतों से हराया था। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी ने उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से ही 3 बार मुख्यमंत्री रहीं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को हराया था और लगातार दूसरी बार संसद पहुंचे।

Web Title: Manoj Tiwari tweet after replaced by Adesh Kumar Gupta as Delhi BJP president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे