मनमोहन सिंहः पीएम मोदी ने दीं जन्मदिन पर शुभकामनाएं, राहुल बोले- उनके जैसे पीएम की कमी महसूस कर रहा देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 26, 2020 11:17 AM2020-09-26T11:17:41+5:302020-09-26T12:06:22+5:30

मनमोहन सिंह अपनी सादगी के चलते देश के अन्य प्रधानमंत्रियों से अलग हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक अर्थशास्त्री के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने 1990 के दशक में उदारणीकरण की नीतियों के जरिये भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा था।

Manmohan Singh PM Modi wishes him on his birthday Rahul ‘India feels absence depth’ | मनमोहन सिंहः पीएम मोदी ने दीं जन्मदिन पर शुभकामनाएं, राहुल बोले- उनके जैसे पीएम की कमी महसूस कर रहा देश

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले डॉ. मनमोहन सिंह पीवी नरसिम्हाराव सरकार में वित्त मंत्री रहे।  (file photo)

Highlights‘‘डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।’’ जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।1990 के दशक में उदारणीकरण की नीतियों के जरिये भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा था।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की।

सिंह शनिवार को 88 वर्ष के हो गए। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।’’ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।

26 सितंबर 1932 को जन्मे डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। मनमोहन सिंह अपनी सादगी के चलते देश के अन्य प्रधानमंत्रियों से अलग हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक अर्थशास्त्री के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने 1990 के दशक में उदारणीकरण की नीतियों के जरिये भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा था।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले डॉ. मनमोहन सिंह पीवी नरसिम्हाराव सरकार में वित्त मंत्री रहे। उन्होंने उस दौरान वित्तीय बजट पेश करते हुए 1991-1995 के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा था। कहा जाता है कि रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में आर्थिक सुधार की दिशा में कई बड़े और अहम कदम उठाए।

मनमोहन की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है भारत: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि देश आज सिंह की तरह की गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस करता है। उनकी ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उन्हें जन्मदिन की बहुत बधाई।’’ गौरतलब है कि मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। 

ममता बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर बधाई दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सिंह शनिवार को 88 वर्ष के हो गए। उन्होंने 2004 से 2014 के बीच संप्रग सरकार का नेतृत्व किया था।

उन्होंने 1991-96 के दौरान पी वी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बनर्जी ने ट्वीट किया,“पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य की और देश की जनता के बीच उनके और अधिक योगदान की कामना है।”

Web Title: Manmohan Singh PM Modi wishes him on his birthday Rahul ‘India feels absence depth’

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे