Manipur Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 22, 2022 07:58 PM2022-01-22T19:58:50+5:302022-01-22T20:05:08+5:30

Manipur Assembly Elections 2022: मणिपुर कांग्रेस ने सोमवार को राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा चुने गए 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

Manipur Assembly Elections 2022 Congress releases list 40 candidates upcoming see list | Manipur Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, यहां देखें लिस्ट

पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह के नाम शामिल हैं।

Highlightsकांग्रेस ने शनिवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवार घोषित किए। दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा।मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतगणना 10 मार्च को होगी।

Manipur Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। मणिपुर में विधानसभा सीटों की संख्या 60 हैं।

इनमें पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, इबोबी सिंह को उनकी वर्तमान सीट थाउबल से ही उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह लोकेन सिंह को नामबोल से टिकट दिया गया है जहां से वर्तमान में वह विधायक हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के. मेघचंद्र सिंह को वांगखेम विधानसभा क्षेत्र और रतन कुमार सिंह को मयांग, इम्फाल से उम्मीदवार बनाया गया है।

मणिपुर के विधायक के.एच. जोयकिशन सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में मंगलवार को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रशासन) हरेश्वर गोस्वामी द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की सिफारिशों के बाद सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। आदेश में कहा गया कि सिंह की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव में थंगमीबंद सीट से विधायक चुने गए थे।

Web Title: Manipur Assembly Elections 2022 Congress releases list 40 candidates upcoming see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे